लड़की सो रही थी, तभी बदमाशों ने प्राइवेट पार्ट पर चला दी गोली..............................

लड़की सो रही थी, तभी बदमाशों ने प्राइवेट पार्ट पर चला दी गोली
लड़की सो रही थी, तभी बदमाशों ने प्राइवेट पार्ट पर चला दी गोली

 जिले के महाराजपुर थाना क्षेत्र के एक गांव में इंसानियत को शर्मसार करने वाली घटना सामने आई है। यहां अज्ञात बदमाशों ने एक नाबालिग लड़की के प्राइवेट पार्ट में गोली मार दी और फरार हो गए। फायरिंग की आवाज सुनते ही परिजनों की नींद खुल गई अपनी बेटी की हालत देख परिजनों के होश उड़ गए। परिजनों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने नाबालिग लड़की को हैलट हॉस्पिटल में एडमिट कराया। जहां उसकी हालत गंभीर है।


जानकारी के अनुसार पीडि़त नाबालिग अपनी मां के साथ टीन के बने शेड के नीचे सो रही थी तभी फायरिंग की आवाज आई। फायरिंग की आवाज व पीडि़त की दर्द भरी चीख से परिजन जाग गए और देखा की किसी ने बेटी के प्राइवेट पार्ट में गोली मार दी। परिजनों की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने नाबालिग को हैलट अस्पताल में भर्ती कराया। खून अधिक बह जाने के कारण लड़की की स्थिति गंभीर बनी हुई है। दरअलस, महाराजपुर थाना क्षेत्र में रहने वाले बलवंत सिंह मुंबई में प्राइवेट नौकरी करता है। उसकी पत्नी विनीता बेटी कंचन, बेटी नेहा बेटा विभव गांव में ही रहते थे। घर के बाहर टीन शेड पड़ा हुआ है, बीते गुरुवार रात कंचन अपनी मां साथ वहां सो रही थी।


तभी गोली चलने की आवाज से सभी की नींद खुल गई और कंचन चिल्लाने लगी। कंचन के प्राइवेट पार्ट से ब्लीडिंग हो रही थी और वो खून से लथपथ तड़पने लगी। चीख सुनकर परिवार के लोग व ग्रामीण एकत्रित हो गए।  पीडि़त की मां ने बताया कि किसी ने उसकी बेटी के प्राइवेट पार्ट में गोली मारी है। लेकिन हमारे परिवार को यह नहीं पता है कि यह काम किसने किया है। पीडि़ता के चाचा ने बताया कि वारदात की जानकारी पुलिस को दी गई। उन्होंने कहा कि गांव के ही एक शख्स पर मुझे शक है, जिसने इस वारदात को अंजाम दिया है। तो वहीं महाराजपुर थानाध्यक्ष जय प्रकाश शर्मा के मुताबिक घायल का उपचार हैलट अस्पताल में चल रहा है। घटना की जांच की जा रही है। उन्होंने बताया कि अभी पीडि़ता से बात नहीं हुई है। जो भी दोषी होगा उसके खिलाफ  कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
लड़की सो रही थी, तभी बदमाशों ने प्राइवेट पार्ट पर चला दी गोली.............................. लड़की सो रही थी, तभी बदमाशों ने प्राइवेट पार्ट पर चला दी गोली.............................. Reviewed by Unknown on 08:28 Rating: 5

No comments:

Facebook

Powered by Blogger.